बेटी सारा की फिल्म केदारनाथ का ये सीन देख रो पड़ीं अमृता सिंह

सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म केदारनाथ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. मूवी को दर्शकों और क्रिटिक्स का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. ये सारा की डेब्यू फिल्म है. पहली फिल्म में उनकी अदाकारी को सराहना मिल रही है. एक इंटरव्यू में सारा ने बताया कि केदारनाथ देखने के बाद उनकी मां अमृता सिंह का कैसा रिएक्शन था. 

बकौल सारा, ''मां ने मूवी की कहानी सुनी थी. कुछ क्लिप भी देखे थे. बावजूद इसके मूवी देखने के बाद क्लाइमेक्स के समय वे रो पड़ीं. ये मेरे लिए बड़ी चीज थी.''

दूसरी तरफ सारा अली खान की पहली फिल्म की सफलता को सेलिब्रेट करने के लिए करीना कपूर ने खास तैयारी की है. उन्होंने कहा, "मुझे केदारनाथ में सारा का काम बहुत पसंद आया. जल्द ही मैं सारा के लिए पार्टी रखूंगी. उन्होंने फिल्म में शानदार काम किया है." बता दें, सारा करीना के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं.

केदारनाथ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो मूवी ने अपनी लागत निकाल ली है. इसका बजट 35 करोड़ बताया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिषेक कपूर की निर्देशित फिल्म ने 39 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

केदारनाथ के बाद सारा की दूसरी फिल्म सिंबा रिलीज होने वाली है. रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी सिंबा 28 दिसंबर को रिलीज होगी. इसमें सारा के अपोजिट रणवीर सिंह हैं. इन दिनों सारा बैक टू बैक काम कर रही हैं. केदारनाथ के प्रमोशन से फ्री होकर सारा अब सिंबा को प्रमोट करने में व्यस्त हैं.

श्रीसंत फैमिली वीक के बाद से एग्रेसिव हो गए हैं. गुरुवार के शो में उन्हें बार-बार दूसरों से पंगा लेते हुए देखा गया. मालूम हो कि इस हफ्ते घर से बाहर होने के लिए तीन कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए हैं. इनमें करणवीर बोहरा, रोहित सुचांती और सोमी खान शामिल हैं. इस वीकेंड के वार में शाहरुख खान अपनी फिल्म जीरो का प्रमोशन करने पहुंचेंगे.

बृजेन्द्र ने दूरदर्शन के लिए मर्डर मिस्ट्री फिल्म सिर्फ चार दिन बनाई थी. उन्होंने 2010 में भारत की पहली साइलेंट कॉमेडी गुटर गू को प्रोड्यूस किया था.

अनुपम खेर ने छोड़ा था पद

बता दें, FTII के पूर्व विवादित चेयरमैन गजेंद्र चौहान के हटाए जाने के बाद अनुपम खेर की नियुक्ति की गई थी. लेकिन खेर ने कार्यकाल पूरा होने से पहले ही पद से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने इस्तीफे की वजह बिजी शेड्यूल और इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स को बताया. खेर को अक्टूबर 2017 में एफटीआईआई का चेयरमैन बनाया गया था. पद छोड़ते वक्त खेर का कहना था कि ''मेरे पास एफटीआईआई को देने के लिए बहुत अधिक समय नहीं है. इसलिए मैंने इस्तीफा देने का फैसला लिया.''

Comments